पानीपत जिले के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिछले एक साल से कलयुगी बाप अपनी 14 वर्षीय मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारकर खुद आत्म्हत्या करने की धमकी भी देता था।
मगर मासूम बेटी ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर अपने बाप की दरिंदगी के बारे में मां को बताया। जिसके बाद मां की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह दो बेटे और एक बेटी की मां है। उसकी 14 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है, जो गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसका पिता पिछले करीब 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता ने 15 मई 2022 की रात को भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो पिता ने धमकी दी की अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ बताएगी तो वह उसे मारकर खुद भी आत्महत्या कर लेगा। मगर बेटी ने बहुत हिम्मत करके इस दरिंदगी के बारे में 20 मई को बताया।

