Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में हैवान बना बाप: 3 साल तक बेटी से करता रहा दुष्कर्म; मां ने भी दिया पिता का साथ, पेपर देने की बजाय थाने पहुंची पीड़िता

रेवाड़ी में एक बाप ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी बेटी के साथ न केवल रेप किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, मां को सब कुछ बताने के बाद भी उसका साथ नहीं दिया, बल्कि पति को ही बचाने की कोशिश की। पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत को पढ़कर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। जिसके बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसने पिता की करतूत का विरोध भी किया था। साथ ही किसी को बताने की कोशिश करने पर आरोपी पिता ने हाथ पैर काटने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इस बारे में मां को भी पीड़िता ने बताया था, लेकिन मां ने भी मदद करने की बजाए पिता का साथ दिया।

दरअसल, मंगलवार को पीड़िता का 12वीं कक्षा का पेपर था, लेकिन वह पेपर देने की बजाए सीधे पुलिस थाना पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले लड़की की परीक्षा दिलाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ धारा 120बी, 344, 376 (2) 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसके बाद महिला थाना पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज कराने पहुंची। साथ ही आरोपी मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version