रोहतक में शुक्रवार को बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलियाणा गांव में डबल मर्डर की सूचना पर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान धर्मवीर और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है।

दीपक का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक के गांव बलियाना में शनिवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने बाप-बेटे की गोलियों से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान धर्मवीर उर्फ टिल्लू और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच शुरू की। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि उसका बेटा दीपक घर के पास ही दूसरी गली में पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था। तभी 4 से 5 युवक आए और घर में घुसकर धर्मवीर को गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर पड़ोसियों के यहां पहुंचे। वहां पर दीपक सोफे पर बैठकर बात कर रहा था। हमलावरों ने दीपक पर भी गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना IMT थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पिछले साल गांव के ही एक युवक की हत्या हुई थी। उसमें दीपक के भाई सागर का नाम आया था। सागर फिलहाल इस केस में जेल में बंद है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल हुए मर्डर की रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई है

पूरा मामला यहाँ पढ़े ?

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलियाणा गांव में डबल मर्डर की सूचना पर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान धर्मवीर (58) और उसके बेटे दीपक (22) के रूप में हुई है। धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि दीपक पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था।

हमलावर पहले बेटे के पास पहुंचे, यहां उन्होंने पिता का नाम पूछने के बाद उसे 2 गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावरों ने घर जाकर धर्मवीर को 5 गोलियां मारीं। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें 5 युवक धर्मवीर के घर घुसते और निकलते हुए दिख रहे हैं।

धर्मवीर का बड़ा बेटा गांव के ही दुकानदार की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि दुकानदार के भाई ने इसी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर बाप-बेटे की हत्या कर दी।

शाम को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सोनीपत के खरखौदा एरिया में हैं। टीम ने रोहद टोल के पास आरोपियों को घर लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं, पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें हिमांशु को 2 और सन्नी को एक गोली लगी। दोनों को खरखौदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!