रोहतक की हरि सिंह कॉलोनी के ललित कुमार पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीजीआईएमएस लेकर आए। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे घर से साइड सिक्योरिटी सिस्टम जा रहा था, जो बाग वाली गली झज्जर रोड पर स्थित है। पीड़ित ने बताया कि वह साइड के पास पहुंचा था, तभी आरोपी युवक ने सिर पर हमला किया। इसके साथ ही उसने जान से मारने की धमकी दी।
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके

