रोहतक जिले के किसानों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर DC कार्यालय पर 3 घंटे का धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता सुमित ने मंडियों में हो रही किसानों की लूट का बड़ा आरोप लगाया।

सुमित ने कहा – “सरकार कह रही है कि दाना-दाना MSP पर खरीद रहे हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि धान का सरकारी रेट ₹2461 है और वो ₹2000 के भाव पर बिक रहा है।”

किसानों की मुख्य मांगे:

  1. धान और बाजरा की खरीद: बाजरे की हालत खराब है, कागजों में तो पूरा चढ़ रहा है लेकिन धरातल पर किसान को ₹200 से ₹400 तक नीचे फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
  2. मुआवजा: कई गांवों में फसल खराबे का पिछला मुआवजा अभी तक लंबित है।
  3. गन्ने का भाव: गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग।

किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया और फसलों की खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई, तो आने वाले समय में मंडियों के गेट पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!