Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शंभू स्टेशन पर किसानों का धरना:पंजाब-जम्मू-कश्मीर से आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित; पंधेर बोले-जनता किसानों के हालातों को देख वोट करें

पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने का आज शुक्रवार को तीसरा दिन है। किसानों ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। इस ट्रैक के जाम होने से यूपी, दिल्ली और हरियाणा से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हैं।

कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा है तो कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने पड़ रहे हैं। रेलवे ने लुधियाना से वाया चंडीगढ़ करते हुए रूट डायवर्ट किया हुआ है। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंबाला कैंट के बाहर खड़े टैक्सी चालकों की इन दिनों चांदी बनी हुई है। यात्रियों से तीन-तीन गुना किराया वसूला जा रहा है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जिन भाजपा समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। कहा कि आज तरुणवीर सिंह संधु मजिठा और मनजीत सिंह मन्ना व्यास आएंगे। यहां वे उनसे सवाल पूछे जाएंगे। पंधेर ने पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लिया। कहा कि पहले लखीमपुरी खीरी में, फिर शंभू बॉर्डर पर और अब पूरे पंजाब में किसानों के ऊपर ईंटों से हमला कराया। कहा कि पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ दफ्तर पर भी भाजपा का झंडा लगवा दो। कहा कि पंजाब पुलिस का भगवा करण हो गया। थाने के SHO आपके हक में बोल रहे हैं, क्योंकि तुम्हारी ईडी और सीबीआई ने सभी को डराया हुआ है। पंधेर ने कहा कि मेरे फेसबुक और X अकाउंट दोनों बंद किए गए हैं। पंधेर ने लोगों से रेलवे ट्रैक पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की है।

Exit mobile version