सालभर बाद एक बार फिर से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसान इकठ्ठा होने वाले है। एमएसपी की गारंटी को लेकर शुरू हुई किसानों की मशाल यात्रा 10 दिसम्बर को बहादुरगढ़ के पुराना बस स्टैंड पहुंचेगी। पुराना बस स्टैंड से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के हजारों किसान पैदल मार्च कर टिकरी बॉर्डर के किसान धरना स्थल तक मशाल यात्रा लेकर जाएंगे और फिर वहां से नए आंदोलन का बिगुल भी बजाएंगे। इस बार किसानों की मांग एमएसपी गारंटी कानून और सम्पूर्ण कर्जा काफी की है।
बता दें कि 11 दिसम्बर से किसानों ने दिल्ली बॉर्डर को छोड़ अपने घर और खेतों में वापसी शुरू कर दी थी। किसानों की घर वापसी का साल भी पूरा हो गया है। 11 दिसम्बर को भी टिकरी बॉर्डर से सटे बहादुरगढ़ में हजारों की संख्या में किसान इकठ्ठा होने जा रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर किसान आन्दोलन का संचालन कर चुके किसान संगठन इसका ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में बहादुरगढ़ और टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों की उपस्थिति सरकार की मुशीबत बढ़ा सकती है। क्योंकि किसान नेता किसानों से टिकरी बॉर्डर पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
