पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। अब उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है।

हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करवा दिया है। उनके आदेश के मुताबिक अंबाला के गांव डांगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, हरी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकड़ा में इंटरनेट बंद रहेगा। यहां सिर्फ वॉयस कॉल हो सकेगी। इसके अलावा बल्क SMS भी बंद रहेंगे। मोबाइल रिचार्ज और बैंक के SMS को इससे छूट दी गई है।

सरकार का कहना है कि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान अंबाला में भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों फैलने का प्रयास हो सकता है। ऐसे में इंटरनेट सेवाओं का मिसयूज हो सकता है। यह आदेश 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 9 दिसंबर रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा।

किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।

MSP, कर्जमाफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी से धरना दे रहे किसानों को हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाजत नहीं दी है।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

शंभू बॉर्डर पर किसानों के आगे बढ़ने के बाद खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू हो गई है। यहां नाके पर आंसू गैस के गोले लेकर पुलिस के जवान तैनात हैं। हालांकि अभी तक किसानों की तरफ से खनौरी बॉर्डर से आगे बढ़ने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

किसानों ने बैरिकेड के साथ कंटीली तारें उखाड़ दी हैं। अब किसान और हरियाणा पुलिस के जवान आमने-सामने हो गए हैं।

पैदल किसानों ने 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने वॉर्निंग दी कि वह वापस लौट जाएं और आगे न बढ़े। इससे अगला बैरिकेड पैरामिलिट्री फोर्स का है। इससे पहले बैरिकेड क्रॉस करते हुए किसानों ने कंटीली तार उखाड़कर फेंक दी।

दिल्ली कूच के लिए किसानों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले जत्थे में 101 किसानों को भेजा जा रहा है। जिन्हें अंबाला की तरफ जाने वाली रोड पर खड़े कर हाजिरी लगाई जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!