Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रेल रोकने जा रहे किसान हिरासत में:पंजाब में 4 घंटे रेलवे ट्रैक जाम किए, गुस्साए यात्रियों-किसानों के बीच कई जगह बहस

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 27 दिन से आंदोलन में डटे किसानों ने रविवार को देश भर में रेल रोको आंदोलन चलाया। इस दौरान पंजाब में 52 जगहों और हरियाणा में 3 जगहों पर ट्रेनें रोकी गईं। हरियाणा के सिरसा में रेलवे ट्रैक बंद करने के लिए जा रहे 45 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं पंजाब में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर समेत कई जिलों में ट्रेनें रोकी गईं। इसके अलावा किसानों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर धरना दिया। अब किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

किसानों के प्रदर्शन से ट्रेनों में फंसे यात्रियों में गुस्सा भर गई। कई जगहों पर उनकी किसानों से बहस हुई।

वहीं RPF ने रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। किसानों के रेल रोको आंदोलन से पहले पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी थी।

अंबाला पुलिस कई किसान नेताओं के घर दबिश देकर उन्हें आंदोलन को लेकर दर्ज केस में पूछताछ के लिए बुलाया। हाजिर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। हालांकि किसान अंबाला में ट्रेन रोकने नहीं आए।

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है।

Exit mobile version