Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में किसानों ने ट्यूबेलों पर चोरी करने वाले दो चोर दबोचे – चरखी दादरी से आकर रोहतक में करते थे चोरी; दो भागे

रोहतक में काफी समय से खेतों में लगे ट्यूबेलों से मोटर, स्टार्टर, पाइप व आदि महंगे सामानों को चोरी करने वाले दो चोरों को किसानों ने रंगे हाथों दबोच लिया। इससे किसानों को आर्थिक हानि उठाने के साथ-साथ फसल में पानी न दे पाने की समस्या से भी जूझना पड़ रहा था। दोनों चोरों को किसानों ने स्कूटी सहित पकड़ा लेकिन उनके दो साथी मौके से भाग निकलने में सफल हुए। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के गांव सुनारिया कलां निवासी रघुवीर जब अपने ट्यूबेल पर गए तो उन्हें वहां ट्रयूबेल की कोठरी का ताला टूटा मिला। अंदर से कुछ युवकों की आवाजें आ रही थीं, व कोठरी के बाहर उनकी स्कूटी खड़ी थी। उन्होंने आसपास के किसानों को आवाज लगाकर बुला लिया। कोठरी में दो चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं इस बीच दो मौके से भाग गए। कोठरी में स्टार्टर व लोहे का सामान गायब मिला। भागे हुए दोनों चोर उसे अपने साथ लेकर जा चुके थे। इसके बाद आसपास के किसानों के ट्यूबेल चेक किए गए तो उनमें भी अधिकांश के ताले टूटे मिले व काफी सामान गायब मिला।

पकड़े गए चोरों व उनकी स्कूटी को किसानों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गोपाल उर्फ गोलू व अरविंद निवासी चरखी दादरी बताया है। इनसे इनके साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह काफी समय से अलग-अलग जगह किसानों के ट़्यूबलों से चोरी करने का काम कर रहे थे। इलाके में ट्यूबेलों से चोरी होने की वारदात भी आम हो चली थी। मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version