रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट की तरफ से बुधवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पिछले दिनों देह शामलात जुमला मालकान जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए कानून की प्रतियां जलाई गई।

चढूनी गुट का झंडा लिए किसान रोष प्रदर्शन करते हुए दोपहर के समय जिला सचिवालय पहुंचे और फिर वहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चढ़ूनी गुट के जिला अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि वे जिला सचिवालय देह शामलात जुमला मालकान जमीनों का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पहुंचे है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए कानून की प्रतियां जलाई गई।

साथ ही किसानों ने काफी साल पहले अधिग्रहण की गई रेवाड़ी जिले की 20 एकड़ जमीन पर बने स्ट्रक्चर का मुआवजा देने की मांग की गई। रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से खासकर दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दे। किसानों ने जिला सचिवालय पर काफी देर नारेबाजी की और फिर सरकार के नाम अपना ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!