Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में किसान पर बर्फ तोड़ने का सुआ घोंपा:बेहोश होने पर छोड़कर भागे, खेत से लौट रहा था घर, पुरानी रंजिश में वारदात

रोहतक के गांव सैम्पल निवासी नरेंद्र ने कलानौर थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 12 जनवरी को वह अपने दोस्त सोमबीर के साथ अपने खेत से गांव आ रहे थे। सोमबीर ने उसे अपने घर के पास गाड़ी से उतार दिया और वह चला गया। नरेंद्र पैदल ही घर आ रहा था। तभी एक गाड़ी में तीन लड़के आए। जिन्होंने उसे पकड़ लिया। जिन्होंने लाठी-डंडे और बर्फ फोड़ने के सुए से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में छोड़कर अपनी कार में जान से मारने की धमकी दी।

उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। जिसे देखकर रविंद्र, शुभम और अमन वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोखरा निवासी रविंद्र और शुभम तथा गांव सैम्पल निवासी अमन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र ने कहा कि आरोपी का उसके चाचा के लड़के के साथ झगड़ा हुआ था, शायद उसी रंजिश में यह हमला किया है।

Exit mobile version