Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली बॉर्डर जा रहे किसान की माहरा गाँव के नज़दीक ट्रक की टक्कर से मौत, एक गंभीर रूप से घायल

किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे पंजाब के दो किसानों को गोहाना के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बरनाला के बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है।

पंजाब के बरनाला के गांव डेलवा निवासी लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वे अपने साथियों के साथ पंजाब से रोहतक जा रहे थे। गोहाना से आगे माहरा के पास मन्नत होटल के पास अपना ट्रैक्टर ट्राली रोक कर वे खाना खाने के लिए उतर रहे थे। पीछे से एक ट्रक ने साथी बलजीत सिंह उर्फ मोटा निवासी डेलवा, बरनाला को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य साथी बलवंत काफी चोटें आई हैं। उसे गोहाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

पंजाब के बरनाला से किसानों का यह दल ट्रैक्टर-ट्राली में किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को टिकरी बॉर्डर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।

किसान की दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों से हादसे के बारे में जानकारी ली और मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने लखविंदर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंपा जाएगा।

Exit mobile version