Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोरी मेम के जाल में फंसा किसान: सोशल मीडिया पर 3 माह पहले हुई थी दोस्ती, भारत घूमने आने के बहाने ठगे 1.20 लाख

पानीपत जिले का एक किसान को लंदन की एक ब्राउन नाम की गोरी के चक्कर में 1.20 लाख रुपयों का लगा चूना। 3 महीने तक बातचीत चलते रहने के बाद गोरी मेम ने भारत घूमने आने की बात कही और भारत आने के बाद मुबंई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के हत्थे चढ़ने और छुड़ने के लिए मांगी धनराशि।

और कमाल की बात यह है कि गोरी मेम ने किसान को वीडियो कॉल करके दिखाया भी था कि वह एयरपोर्ट पर है जिसके चलते किसान झांसे में आ गया और उसने उसके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में रुपए डलवा दिए। इसके बाद न लड़की का पता लगा और न रुपए वापस मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर एवा की तलाश शुरू कर दी है।

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में ऋषिपाल ने बताया कि वह गांव कुराना का रहने वाला है। उसकी करीब 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर लंदन की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए। इसके बाद दोनों की वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होने लगी।

बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई। ऋषिपाल महिला पर विश्वास करने लगा। इसी साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में उसने इंडिया घूमने के बारे में कहा। 31 जनवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग मुबई एयरपोर्ट से बात करने के बारे में बताया।

कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी फ्रेंड मुबई एयरपोर्ट पर आई हुई है। इसको दिल्ली भेजने के लिए 1.20 लाख रुपए टिकट व VELLOW TAG के लिए जरुरत है। वर्ना आपकी दोस्त को डिपोट कर दिया जाएगा। ऋषिपाल उनके झांसे में आ गया। झांसे में लेने के बाद ठगों ने उसके पास एक बैंक अकाउंट नंबर भेजा।

तीन बार में अलग-अलग जरूरतों के नाम पर उससे 1.20 लाख रुपए खाते में डलवा लिए। खाते में रुपए डलवाने के बाद ठग महिला 2 दिन तक तो ऋषिपाल से बात करती रही। लेकिन अब उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया।

Exit mobile version