Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Faridabad: कार सवारों और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

हरियाणा के Faridabad शहर के डबुआ थाना क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर को लेकर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामले को लेकर डबुआ थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता अमित ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले 12 वर्षों से बडखल क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

बताया गया कि सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर कंपनी से निकला था और रास्ते में एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान कार से टक्कर को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में बढ़ गया।

इसी दौरान एक गाड़ी वहां आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सौरव नाम के लड़के ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद कार के अंदर से करीब 3 से 4 लड़के निकले और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

झगड़े का शोर सुनकर कंपनी के अंदर से कुछ युवक बाहर निकल कर आए, जिन्होंने उनका बचाव किया। जिसके बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। इस दौरान उसके हाथ में चोट लगी। डबुआ थाना पुलिस जांच अधिकारी देवेन्द्र ने बताया कि उनको मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version