Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद के कांवड़िये की हरिद्वार में मौत: 3 दोस्तों की बाइक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 2 घायल

फरीदाबाद से कांवड़ लेने हरिद्वार गए बाइक सवार तीन दोस्तों को उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

मृतक की पहचान फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी के रहने वाली मनीष (23) के रूप में हुई है। जबकि उसके दोनों दोस्त कमल और मंयक भी उसी की कॉलोनी के रहने वाले है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्त कावंड़ लेने के लिए आए हुए थे। तीनों बाइक पर सवार होकर घाट की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र के हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 23 साल के मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल और मंयक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक की कॉलोनी के रहने वाले है।

डाक कांवड़ के कारण हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में हरियाणा, दिल्ली और यूपी से लाखों श्रद्धालु वाहनों (बाइक, कार) के जरिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। तेज रफ्तार और हाईवे पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Exit mobile version