Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज यात्रियों की जेब पर किराये का बोझ बढ़ गया:रोडवेज ने बसों के किराए में की बढ़ोतरी

बसों के दो मार्ग पर चलने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रोडवेज विभाग ने टोल प्लाजा की फीस का हवाला देकर किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे काफी संख्यामें यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। इसमें रोहतक से भिवानी जाने के लिए बामला के पास नए टोल प्लाजा पर अब टोल फीस देने की बात कही गई है। जिससे भिवानी जाने वालों के लिए किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इसमें पहले यात्रियों को 52 रुपए किराया देना पड़ता था, लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद 62 रुपए देने पडेंगे। इसके अलावा रोहतक से दादरी बस सेवा के लिए करडी मोड पर टोल फीस देने का हवाला देकर किराए में 8 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिससे रोहतक से दादरी के लिए पहले यात्रियों को 61 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 69 रुपए देने होंगे।

रोडवेज में बढ़े हुए किराए की सूची परिचालकों को दे दी है। इन दोनों जगहों के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले करीब 900 यात्रियों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जीएम विकास नरवाल ने बताया कि टोल फीस के कारण ही केवल दो जगहों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। बाकी मार्गों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर पहली व्यवस्था के अनुसार ही किराया लिया जा रहा है।

Exit mobile version