हरियाणा टूरिज्म विभाग के तीन दिवसीय हिसार उत्सव के दौरान फ्लेमिंगों क्लब में शरारती तत्वों ने हुडदंग किया। यहां पंजाबी सिंगर काका का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के बीच में हुडदंग के दौरान शरारती तत्व VIP गैलरी में आ गए। वहां बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में आयोजकों को पंजाबी सिंगर काका का कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले ही बंद करना पड़ा।

हिसार उत्सव का रविवार को अंतिम दिन था। रात करीब 8 बजे करीब पंजाबी सिंगर काका ने गाना शुरू किया। शुरू में तो कुछ समय कार्यक्रम ठीक ठाक चला, परंतु जैसे-जैसे रात होती गई और कार्यक्रम आगे बढ़ा तो फ्लेमिंगों क्लब के हाल में युवाओं ने हुडदंग मचाना शुरू कर दिया।

 हंगामें के बाद बिखरी कुर्सियां

शरारती तत्वों ने हाल में ही पटाखे बजा दिए। जिससे अफरा- तफरी बन गई। इसी बीच हुडदंगियों के बीच महिलाएं फंस गई। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें वहां से निकाला। वहीं पुलिस ने हुडदंगियों पर लाठीचार्ज भी किया। परंतु वे नहीं माने। इसके बाद हुडदंगी कुर्सियों पर चढ़कर नाचने लग गए और कुर्सियां तोड़ डाली। हुडदंगियों के रवैये को देखकर लोग अपने घरों को जाने लग गए।

पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए तीन- चार हुडदंगियों को पकड़ लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम को बंद कर दिया। हालांकि यह कार्यक्रम करीब रात 10 बजे तक चलना था। इससे पहले शनिवार रात को भी हुडंदगियों ने अजय हुड्‌डा और रेणुका पंवार के कार्यक्रम में भी भीड़ ने एंट्री को लेकर काफी गहमागहमी हुई थी।

तीन दिन का हिसार उत्सव का शहर के लोगों में काफी क्रेज मिला। इस मेले में लोगों के बीच अकबर काल के प्राचीन सिक्के, प्राचीन भारतीय मुद्रा प्रणाली, दमड़ी, धेला, पाई, आना का संग्रहण की स्टॉल, पुराने समय के ताले, पीतल के प्राचीन बर्तन, हैंड क्राफ्ट जैसी स्टॉल लोगों के आकर्षक का केंद्र रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!