हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। शहर की एक मॉडल लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि वह घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी है।
खबरों की मानें, तो मॉडल ने एक रात पहले ही अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मॉडल ने ये भी कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे जबरन अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ब्वॉयफ्रेंड की कार दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली है। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया। जबकि मॉडल लापता बताई जा रही है। अब, मॉडल की बहन ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

