Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरदासपुर पहुंचा मशहूर Bollywood Actor, बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। हजारों परिवारों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस मुश्किल घड़ी में आम जनता, कई संस्थाएं व पंजाबी कलाकारों सहित बॉलीवुड एक्टर भी मदद का हाथ बढ़ा रहे है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा आज गुरदासपुप पहुंचे।

इस दौरान एक्टर रणदीप हुड्डा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की, जिसमें कपड़े, भोजन और अन्य जरूरी सामान शामिल था। वहीं रणदीप हुड्डा ने पीड़ितों का हाल-चाल जाना और उनकी परेशानियां भी सुनी। उन्होंने पीड़ितों को कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रणदीप हुड्डा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

बता दें कि पंजाब में लगातार बारिश और बांध टूटने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा, पंजाबी गायक और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, सुनंदा शर्मा, शहनाज गिल, गुरदासमान सहित अन्य कलाकारों द्वारा मदद भेजी गई है।

Exit mobile version