Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गृह कलेश के चलते बेटा-बेटी को सल्फास देने के बाद दम्पति ने खुद भी खाया, चारों की मौत

झज्जर (Jhajjar): तलाव गांव में सोमवार शाम करीब 4:00 बजे घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास खिलाने के बाद माता-पिता ने खुद भी खा लिया। गंभीर हालत में चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 

घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। इनमें से चार खाली थे। गांव के दीपक (32) पुत्र सतबीर सिंह के परिवार में तीन-चार दिन से किसी बात पर कलह चल रही थी और इसके चलते वह घर से परिवार के साथ निकल आया। कुछ दूर पर ही रेलवे अंडरपास के करीब पत्नी निशा (30 ) पुत्री बेबी (15) पुत्र अनुज (12) को सल्फास खिला दिया। इसके बाद दीपक ने खुद भी जहर खा लिया।

 
जहर खाने वाले तलाव गांव के चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुबह रोहतक पीजीआई में चारों के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। गांव के लोगों के अनुसार तीन-चार दिन से उनके बीच घरेलू कलह चल रही थी। – राहुल देव, डीएसपी, झज्जर

Exit mobile version