Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने पूर्व सीएम फॉर्म हाउस रोड पर स्थित दुकान से अवैध सस्ती शराब को नकली शराब बनाने के मामले मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 03.04.2026 को पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम को सूचना मिली कि टिटौली निवासी अमित व आशीष दोनो भाई मिलकर भारी मात्रा मे अवैध सस्ती शराब को खाली ब्राडेंड बोतल मे भरकर मंहगे दामो मे बेचने का काम करते है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि सन्नी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक को साथ लेकर नियमानुसार पूर्व सीएम हाउस रोड पर स्थित दुकान पर छापेमारी की थी। मौके से आशीष को काबू किया गया था। दुकान से 150 बोतल नकली शराब, 2544 खाली बोतल, 704 रैपर, 120 ट्रैक एंड ट्रैस स्ट्रीप मार्क, ढक्कन व अन्य सामान बरामद हुआ था।
दौराने जांच दिनांक 12.05.2026 को आरोपी विजय उर्फ फौजी पुत्र ईश्वर निवासी भालौठ व मोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी खरावड़ को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. विजय उर्फ फौजी पुत्र ईश्वर निवासी भालौठ
  2. मोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी खरावड़

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 80 दिनांक 03.04.2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व आबकारी अधिनियम थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

Exit mobile version