हरियाणा के पानीपत में एक फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई महीनों से चल रहे फर्जी अस्पताल पर छापा मारा। टीम ने मौके से फर्जी डॉक्टर और स्टाफ को पकड़ा।
अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा था, जिसे भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में ले लिया है। मौके से भारी मात्रा में दवाइयां और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मौके पर टीम की कार्रवाई जारी है।

