Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार:पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी टेंडर दिलवाने के नाम पर हड़पे थे 11 लाख; करनाल की भी वारदात कबूली

हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित आहूजा निवासी 8 मरला पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी फर्जी DSP ने सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को लाखों रुपए का चूना लगा दिया।

ठग ने खुद को पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का डीएसपी बताकर संचालक को विश्वास में लिया। आरोपी ने पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी का टेंडर दिलवाने के नाम पर सिक्योरिटी संचालक से 15 लाख रुपए मांगे थे। जिसमें 11.50 लाख रुपए दे चुका था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पानीपत की उक्त वारदात के अलावा करनाल में भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की वारदात का कबूलनामा किया है।

सिक्योरिटी संचालक अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पानीपत के असंध रोड़ का निवासी है। उसका सिक्योरिटी सर्विस का बिजनेस है। उसकी मुलाकात कार सर्विस स्टेशन पर आरोपी सुमित आहूजा से हुई, जिसने खुद को पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का डीएसपी बताया।

उसने मुझे भरोसे में लेकर मेरा मोबाइल नंबर लिया। कुछ दिन बाद जब दोनों का भरोसा हो गया तो उसने पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी का टेंडर दिलवाने के नाम पर सिक्योरिटी संचालक से 15 लाख रुपए मांगें। अमित शर्मा ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गया।

Exit mobile version