रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर के नजदीक लोगों द्वारा एक फैक्ट्री मालिक की कार में तोड़फोड़ कर दी गई। आरोपी 50 हजार रुपए कैश भी चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई, जब पीड़ित हिसार से रोहतक लौट रहा था।
जब वह गांव भैणी महाराजपुर के पास पहुंचा तो एक युवक पिटाई से बचने के लिए उनकी कार में घुस गया। जिसके बाद उसकी पिटाई करने वालों ने कार में तोड़फोड़ की और कार से 50 हजार रुपए कैश भी चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है।
रोहतक के सेक्टर-1 निवासी प्रदीप कुमार ने महम पुलिस थाना में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वे एक फैक्ट्री संचालक हैं। जिसके काम के सिलसिले में वे हिसार गए हुए थे। रात को करीब साढ़े 9 बजे वह अपने साथी विशाल नगर निवासी नीरज के साथ हिसार से रोहतक अपनी कार में लौट रहे थे। गांव भैणी महाराजपुर में पानी पीने के लिए अपनी कार रोकी। इसी दौरान एक लड़का भागता हुआ आया। जिसकी कुछ लोग पिटाई भी कर रहे थे।
पिटाई से बचने के लिए वह युवक अपना बचाव करने के लिए उनकी कार में घुस गया। उस युवक के साथ मारपीट करते हुए लोगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़-फोड़ कर दी।
जिस कारण कार में काफी नुकसान हुआ। वहीं गाड़ी में रखे हुए 50 हजार रुपए भी उठा ले गए। जो वह हिसार में टुलिंग के काम के लिए अपने साथ 50 हजार रुपए कैश लेकर गए थे। जिन्हें आरोपियों ने चुरा लिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

