Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

पानीपत। पानीपत के सेक्टर-29 पार्ट-1 में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कास्मिक रग्स फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में लगी दो महंगी मशीनें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।
सुबह करीब 7 बजे अचानक भड़की आग
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। शुरुआत में कर्मचारियों ने फैक्ट्री में मौजूद फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती चली गईं।

आग बेकाबू होती देख कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की टीम करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

एक घंटे तक आग से जूझते रहे दमकलकर्मी
आग की भयावहता को देखते हुए दमकलकर्मियों को इसे पूरी तरह काबू करने में करीब एक घंटे का समय लगा। आग बुझने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रिंटिंग और कपड़ा सुखाने वाली मशीनें जलीं
फैक्ट्री के निदेशक अनुज गुलानी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दो महंगी मशीनों को भारी नुकसान हुआ है। इनमें एक मशीन कपड़े की प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल होती थी, जबकि दूसरी मशीन कपड़े को सुखाने के काम आती थी।
आग में मशीनों के अलावा फैक्ट्री में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, हालांकि शुरुआती तौर पर नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और इसे फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों में बड़े पैमाने पर फैलने से रोक दिया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!