Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सड़क हादसों में घायलों को मिलेगी सुविधा:7 दिन तक डेढ़ लाख का केशलैस इलाज, बिना पहचान भी मिलेगी राहत

हरियाणा के रोहतक जिले में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयने एक नई स्वास्थ्य योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नि:शुल्क और केशलैस उपचार की सुविधा मिलेगी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति को 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का केशलैस इलाज मिलेगा।

यह सुविधा नागरिकता, पहचान, बीमा या सामाजिक स्थिति के भेदभाव के बिना सभी को उपलब्ध होगी। योजना के तहत पूरे भारत के चिह्नित निजी और सरकारी अस्पतालों में यह सेवा दी जाएगी। दुर्घटना की स्थिति में 112 एम्बुलेंस सेवा या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित किया जा सकता है।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना के मामलों में घायलों को तुरंत नजदीकी अधिकृत अस्पताल पहुंचाए। जिले में सूचीबद्ध अस्पतालों के अलावा सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है। योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल जीवन रक्षक उपचार देकर मृत्यु दर को कम करना है।

Exit mobile version