Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में नेत्र जांच शिविर आयोजित

महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस इकाई, एवं एन सी सी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल रोहतक से आए उपासना एवं सुषमा ने छात्राओं एवं महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं की आंखों की जांच की । उन्होंने चश्मा का नंबर बताया एवं दवाइयां भी वितरित की गई । इस जांच शिविर मे 150 से अधिक छात्राएं एवं कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा । प्राचार्य डॉक्टर रश्मि लोहचब ने टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय-समय पर हमें अपने नेत्र जांच करवाते रहना चाहिए और हमें अपनी आंखों की देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर वाईआरसी काउंसलर डॉ दीपिका, एनसीसी इंचार्ज डॉक्टर सुमन कुमारी एवं संतोष आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version