गैर शिक्षक संघ द्वारा कल दिनांक: 20.05.2026 को सुबह 09.00 बजे प्रशासनिक भवन के गेट के सामने आम सभा की जाएगी।कुलपति महोदय को विश्वविद्यालय मे नियुक्त हुए एक महीने से ऊपर हो चुका है पर उनकी कार्यप्रणाली को लेकर संघ और कर्मचारियों मे रोष पनप रहा है।गैर शिक्षक संघ जब भी कामो को लेकर उनसे मिलते है तो उनका रवैया कर्मचारियो के कामों को लेकर टाल-मटोल का रहता है।विश्वविद्यालय के पदो पर चुनिंदा शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला तो कुलपति महोदय धड़ाधड़ ले रहे है पर गैर शिक्षक कर्मचारियों की फाइलों को लटका रहे है।
कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित फाइल इधर से उधर घूम रही है,मीटिंग को लेकर अनावश्यक देरी की जा रही है।
बार बार निवेदन के बाद भी डिमांड चार्टर पर मीटिंग फिक्स नहीं हो रही है।
विरोध के बाद प्रशासन ने कहा था कि एड्वाइजर,कंसल्टेंट,टेक्निकल एड्वाइजर को दोबारा एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी पर इनको भी दोबारा लगाया जा रहा है। यहां तक कि कुलपति महोदय ने अपने लिए एक शिक्षक को ही ओएसडी लगा लिया जबकि इस पद के लिए 1976 से अब तक कोई शिक्षक नहीं लगा है,ये गैर शिक्षक कर्मचारी का पद है जिसपर शिक्षक को नियुक्त कर दिया गया है जबकि कुलपति कार्यालय मे पहले से सेक्रेटरी,एडवाइजर सहित पर्याप्त मात्रा मे स्टाफ कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय मे वैसे भी शिक्षक का पद बड़ा होता है और ओएसडी का पद शिक्षक के पद से छोटा होता है।इन्हीं प्रमुख एजेंडों को लेकर कल आम सभा बुलाई गई है,आम सभा मे जो भी कठोर फैसला कर्मचारियों द्वारा लिया जाएगा उसके बारे मे प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा साथ ही इसकी पूरी जिम्मेदारी एमडीयू प्रशासन की ही होगी।मांगो को लेकर और आम सभा की मीटिंग बारे संघ द्वारा कई दिन पहले ही प्रशासन को पत्र सौंपा जा चुका है।
डॉ.विजय पाल
महासचिव,
गैर शिक्षक संघ,
एमडीयू,रोहतक
