Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पूर्व सैनिक का खून से लथपथ मिला शव

रोहतक शहर की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रविवार अलसुबह पूर्व फौजी ने एक महिला को गोली मार दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद पूर्व फौजी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल से रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व फौजी ने ऐसा क्यों किया। दोनों के परिवार वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। पूर्व फौजी पिछले करीब 10 साल से फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता था।

मृतक की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी करीब 55 वर्षीय कुलदीप व घायल महिला की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी करीब 40 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से झज्जर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। महिला ने गोली लगने के बाद खुद लड़खड़ाते हुए पुलिस को फोन कर कहा कि उसके घर में फायरिंग हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां खून से लथपथ पूर्व फौजी कुलदीप व महिला नरेश मिले। कुलदीप की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

-IMT थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कुलदीप की मौत हो चुकी है और महिला नरेश का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लग पाए।

Exit mobile version