रोहतक। रोशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर के चौक-चौराहे बुधवार से जगमग होने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीरवार को सभी चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगा दी जाएंगी। वहीं, शहर के बाजारों में भी वीरवार को लड़ियां लगाने कार्य नगर निगम की ओर से किया जाएगा।
उधर, व्यापारियों ने भी बाजारों में सफाई व सजावट की तैयारी कर ली है। दीपावली के अवसर पर निगम की ओर से शहर में 24 जगह लड़ियां लगाई जाएंगी। इस कार्य की शुरुआत बुधवार से कर दी गई है।
निगम की ओर से दिल्ली बाईपास चौक, सेक्टर-14 चौक, सैन भगत चौक, सोनीपत स्टैंड चौक, पावर हाउस चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, लाला लाजपत राय चौक, छोटूराम चौक, रोटरी चौक, नेताजी सुभाष चौक, आंबेडकर चौक, भारत माता चौक, कोर्ट चौक, डी पार्क चौक के अलावा श्रीराम शर्मा, सेठ श्रीकिशनदास, रणबीर हुड्डा के स्टैच्यू के अलावा नगर निगम ऑफिस, रंगशाला में भी सजावट की जाएगी
इन बाजाराें में आज होगी सजावट
शहर के रेलवे रोड, किला रोड, माॅडल टाउन मार्केट, रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर सजावट होगी। वहीं, प्रताप बाजार व कच्चा बेरी रोड मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि वे भी बाजारों को लाइटों से सजाएंगे।
चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाने लगी हैं। वीरवार को यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं, बाजारों में भी लड़ियों से सजावट की जाएगी।
– सत्यव्रत, एसडीओ, नगर निगम
