Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

26 सितंबर को पानीपत की नई अनाज मंडी में होगा आयोजन; राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे, कुर्सी की जगह मैट पर बैठेंगे हजारों किसान

26 सितंबर को पानीपत में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर शुक्रवार को 12 बजे किसान भवन में मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस मीटिंग में महापंचायत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि महापंचायत के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि महापंचायत नई अनाज मंडी में होगी। वहां कुर्सियों के स्थान पर मैट बिछाए जाएंगे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लोगों को संबोधित करेंगे। पानीपत के साथ अन्य जिलों से हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर धरना जारी है। किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध करनाल में किसान आंदोलन कर चुके हैं। अपने साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा चुका है। अब देश में दूसरी बार किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

आज तय की जाएंगी ड्यूटी

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि किसान महापंचायत के लिए शुक्रवार को पानीपत स्थित किसान भवन में मीटिंग करके ड्यूटी तय की जाएंगी। महापंचायत में हजारों-लाखों लोग शामिल होंगे। ऐसे में महापंचायत को सकुशल संपन्न करने के लिए कई मोर्चों पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। महापंचायत में भीड़ अधिक होने के कारण कुर्सी नहीं लगाई जाएंगी। मैट बिछाए जाएंगे। बाकी फैसले मीटिंग के दौरान लिए जाएंगे।

Exit mobile version