रोहतक, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा कि 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था और वे वर्ष 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। देश के विकास और युवाओं को नई दिशा देने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान अतुलनीय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश में कंम्पयूटर और सूचना की तकनीक को बढ़ावा, दूर संचार क्षेत्र का विस्तार, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पंचायती राज को मजबूत करने जैसे अनेक योजनाएं लागू की, जिसकी बदौलत पूरे विश्व में भारत की अपनी अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आधुनिक भारत, तकनीक और संचार के क्षेत्र में बदलावों को बढ़ावा देने के अहम योगदान रहा है और कांग्रेस पार्टी भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़े। इस अवसर पर राज बहादुर, शमशेर, कपिल खन्ना, सुनील गोयल उर्फ बल्ली सुनील बढ़क संजय राकेश हुड्डा, ताराचंद बागडी संजय बैंसी, मनीष दत्त, दिनेश सहित सैकडो कार्यकत्र्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!