एक वाटर सप्लायर ने बीजेपी समर्थित पार्षद पर हर महीने रंगदारी मांगने और कारोबार में आधी हिस्सेदारी की मांग की
पीड़ित का दावा है कि मंथली नहीं देने पर 10 से ज्यादा स्कॉर्पियो गाड़ियों में पहुंचे लोगों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर धमकी दी और गोली मारने तक की बात कही। कारोबारी ने पार्षद के गैंगस्टर कौशल चौधरी से संबंध होने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, पार्षद ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए शिकायतकर्ता को ही गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता का साथी बताया है।
फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि जांच में सच किसके पक्ष में निकलता है।

