Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही श्रीराम मंदिर और CM योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को मिली बम से उड़ाने की धमकी; एक्शन में आई यूपी पुलिस

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश तथा भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को मारने की धमकी मिली है। इस संदर्भ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है।

यह है पूरा मामला

27 दिसंबर की शाम सात बजकर 37 मिनट पर आलमबाग निवासी भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजी गई मेल में श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश व देवेंद्र को मारने की धमकी दी है। देवेंद्र तिवारी ने बताया कि किसी जुबेर खान नाम के शख्स की उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा है। जुबेर ने खुद को आईएसआई संगठन से जुड़े होने का दावा किया है।

वहीं डायल 112 पर भी किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस बारे में डीसीपी पूर्वी के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं डीजीपी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि धमकी का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version