गरीबों के कल्याण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। सरकार गरीबों की आर्थिक मदद से लेकर उनके पेट भरने तक की व्यवस्था करने में लगी हुई है. कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे, उन्हें भरपेट भोजन मिले. इसलिए सरकार उन्हें सरकारी Depot में राशन कार्ड के माध्यम से Free या बिल्कुल कम दाम पर अनाज उपलब्ध कराती है। इसलिए सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों के राशन कार्ड जारी किए गए है।
डिपो में राशन कार्ड के माध्यम से गरीब व्यक्तियों को अनाज दिया जाता है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि डिपो में अनाज तो होता है लेकिन राशन डीलर राशन कार्ड धारकों को अनाज देने में आनाकानी करने लगते है। जिससे की राशन Card धारको को राशन नही मिल पाता. हालांकि सरकार ने नियम बना रखा है कि यदि कोई Depot अधिकारी राशन कार्ड धारको को राशन देने से मना करते है तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते है, परंतु हमें यह नियम कानून पता नहीं होते।
वहीं Depot अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए राज्य सरकारों की अलग अलग E- Mail Id भी होगी. जिसके माध्यम से राशन Card धारको को राशन न मिलने पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं राज्य सरकार ने शिकायत दर्ज करवाने के लिए उनकी आधिकारिक Website पर Toll Free नंबर भी जारी किया है। यदि डिपो अधिकारी के खिलाफ करवाई गई शिकायत सही साबित होती हैं तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही कीजिए।
दिल्ली सरकार के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए आधिकारिक Website http://nfs.delhigovt.nic.in और इसके अलावा cfood@nic.in पर E- Mail भेज सकते है। इसके अलावा आपके पास दिल्ली का राशन कार्ड तो आप 1800110841 नंबर पर कॉल करके Depot अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
