Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक 2.62 करोड़ लूट मामले में 2 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली – अब इनाम राशि बढ़कर की जायेगी 10 लाख

Rohtak News: रोहतक सेक्टर 1 मार्किट से अब तक की सबसे बड़ी 2 करोड़ 62 लाख की लूट की वारदात का दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अब तीसरी बार फिर सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरों पर इनाम की राशि 5 लाख से 10 लाख करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए एसपी ने मुख्यालय पत्र लिखा है ताकि लुटेरों को दबोचा जा सके।

दरअसल 8 अप्रैल को सेक्टर 1 की मार्केट में एक निजी एजेंसी के कर्मचारी दो एटीएम के अंदर नकदी डालने गए थे। जिस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मार 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूट फरार हो गए थे। पुलिस के हाथ वारदात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज लगी थी। बावजूद जिसके अब तक लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि दो माह से जिला पुलिस की सीआईए प्रथम, द्वितीय, एवीटी स्टाफ से लेकर एसटीएफ व साइबर सेल की टीम कई जगह पर छापे मार चुकी है। रोहतक से लेकर जींद व जींद से लेकर करनाल के अंसध तक छानबीन की जा चुकी है लेकिन खाली ही रह गए हैं।

शहर में हुई इस लूट के बाद पुलिस जांच में कैश वैन कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। क्योंकि लूट के समय कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। एटीएम में कैश डालने के लिए गाड़ी को सर्विस लेन पर खड़ा करने की बजाय मुख्य रोड पर खड़ा किया गया जोकि नियमों के बिल्कुल विरुद्ध पाया गया। नियमानुसार कैश वैन में दो गार्ड होने चाहिए। एक गार्ड चालक के पास और दूसरा गार्ड कैश के पास बैठा होना चाहिए। लूट के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक ही गार्ड तैनात था। लूट के वक्त कैश वैन कंपनी द्वारा की गई लापरवाही के कारण एसपी उदय सिंह मीना ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए डीजीपी को पत्र भी भेजा था।

Exit mobile version