Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लगातार 13दिन बाद भी आज रोहतक में जारी रही पटवारियों और कानूनगो का धरना, विधायक बी बी बत्रा ने दिया समर्थन

दी पटवार एवम् कानूनगो एसोसिएशन आज लगातार 3 जनवरी से राज्य कार्यकारणी के आह्वान अनुसार धरना प्रदर्शन पर धरने के चौथे चरण के दूसरे दिन भी डटे रहे

आज रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा ने धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने असोसिएशन के समर्थन में कहा कि वो आपके खिलाफ हुए सरकार के वादा खिलाफी अन्याय की आवाज सरकार के खिलाफ विधान सभा में उठाएंगे और वादा किया कि हमारी सरकार बनाए जाने पर आपकी सारी शर्ते बिना मांग के मान ली जाएंगी इसके अलावा आज प्रदेश सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मवीर फोगाट ने भी समर्थन में पूछ कर कहा कि अगर सरकार जल्दी नही मानती हैं तो सर्व कर्मचारी संघ की आह्वान पर राज्य की सभी विभागों के कर्मचारी आपके समर्थन में सड़कों पर उतरे जाएंगे उनके साथ जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच मंजीत पांचाल जोगेंद्र दलाल दीपक जांगड़ा संदीप मेहरा गुलशन हुडा ने सर्व कर्मचारी संघ नसे समर्थन दिया इसके अलावा रणधीर कटारिया एमडीयू नान टीचिंग के पूर्व प्रधान, अतर सिंह वकील आदि अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया पटवारियों की धरने से सरकार के व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही हैं जिस कारण आमजन की परेसानिया अब दिन प्रतिदिन और बढ़ रहीं है जिसकी जिम्मेदारी सरकार स्वयं हैं ।

इस मौका पर जिला के सभी पटवारी व कानूनगो नंबरदार मौजूद रहे ।धरना प्रदर्शन के चलते तहसील में सारे काम ठप हो गए है भूमि से जुड़े कार्य व डॉमिशियल इनकॉम सर्टिफिकेट के कार्य ठप हो गए है आज तहसील कार्यालय में आमजन बहुत परेशान रहा रजिस्ट्री कार्य बहुत धीमा होने से राजस्व कोश में काफी हानि हुई जिसकी जिमेदार सरकार स्वयं हाेगी अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नही मानती तो सरकार को इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और यह सांकेतिक धरना राज्य कार्यकर्णी के आदेशों के अनुसार आगे भी बढ़ा सकता ह इस मौके पर समस्त जिला भर से सभी पटवारी और कानूनगो धरना सथल पर पुरजोर डटे रहे

Exit mobile version