Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

B&R व जन स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों का एक वर्ष से वेतन न मिलने व 11 सूत्रीय मांग के चलते फूंका ESIC प्रवीण ढाका का पुतला।

रोहतक में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीड्ब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड्ब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के प्रमुख अभियंता का पुतला दहन भी किया गया।

प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन एवं पुतला दहन की शुरुआत रोहतक से हुई, जो पूरे प्रदेश में जिला वाइज चलेगा। वहीं 25 जुलाई को चंडीगढ़ सर्कल पर अंतिम प्रदर्शन व पुतला दहन होगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती तो 31 जुलाई को प्रमुख अभियंता की सेवानिवृत्ति पर चंडीगढ़ मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा गवर्नमेंट पीड्ब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य समिति के आह्वान पर जिला रोहतक के फील्ड कर्मचारियों ने जिला प्रधान तेज सिंह रंगा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव समशेर सिंह खनगवाल ने किया।

प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश महासचिव धर्मबीर शर्मा, राज्य उप प्रधान तेजपाल गुर्जर, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष राकेश भट्‌ठी, प्रदेश मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह सिहाग व राज्य उप प्रधान धर्मराज आदि मौजूद रहे। फील्ड कर्मचारियों पीड्ब्ल्यूडी बीएंडआर के प्रमुख अभियंता एवं सरकार की नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रमुख अभियंता का पुतला दहन किया।

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रमुख अभियंता सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि कच्चे कर्मियों को एक साल से वेतनमान का बजट जारी नहीं किया। पीएफ, ईएसआई न काटा गया और सरकार के आदेश के तहत कच्चे कर्मचारियों का नाम कौशल रोजगार के पोर्टल पर नहीं भेजा गया।

साथ ही बैंक के माध्यम से वेतन नहीं दिया, सेवा नियम के तहत खाली पदों को नहीं भरा, ड्राइवरों की वर्दी व जूतों के रेट नहीं बढ़ाया, कनिष्ठ अभियंता के खाली पदों को नहीं भरा, मृतक कर्मचारियों के परिवारों को समय पर 3 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया। इन मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अधीक्षक अभियंता के माध्यम से सरकार को प्रमुख अभियंता का पुतला दहन किया।

पुतला दहन करते हुए मांग की गई कि बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान किया जाए। अन्यथा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसमें सभी जिले बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसको लेकर पहले ही चेतावनी दे दी है।

Exit mobile version