Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मूसेवाला हत्याकांड में नए गैंगस्टर भूप्पी राणा की एंट्री: कातिलों का पता बताने पर 5 लाख इनाम का किया ऐलान- अब तक 5 नामी गैंगस्टर बदला लेने का कर चुके एलान

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। राणा ने कातिलों का पता बताने वालों के लिए 5 लाख इनाम की भी घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

वहीं भूपी राणा ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्‌ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की। यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे।

दिल्ली NCR का कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना भी मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी दे चुका है। दिल्ली-NCR में ‘दिल्ली का दाऊद’ नाम से मशहूर नीरज बवाना का ताल्लुक D कंपनी तक से माना जाता है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के कत्ल के लिए D कंपनी ने नीरज बवाना से ही संपर्क कर सुपारी दी थी। जेल अधिकारियों ने इसकी भनक लगने के बाद तिहाड़ जेल में सुरक्षा बढ़ा दी और छोटा राजन को जेल के दूसरे एरिया में शिफ्ट कर दिया था। बवाना गैंग के पास 300 से ज्यादा शूटर हैं। वह भी तिहाड़ जेल में बंद है। लॉरेंस और बवाना गैंग के बीच कई बार टकराव भी हो चुका है।

Exit mobile version