रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता सचिन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ रोहतक एसीबी थाने में केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह निवासी राजेंद्र कालोनी ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि उसका कुंडू नाम से स्टोन क्रेशर है, जिसकी क्षमता 100 टन है। आरोपी सचिन ने स्टोन क्रेशर की क्षमता 100 टन से बढ़ाकर 400 टन करने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र सिंह की शिकायत पर जांच के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। जितेंद्र ने जैसे ही आरोपी सचिन को सेक्टर-2 में रिश्वत के एक लाख रुपए दिए, एसीबी की टीम ने आरोपी सचिन को रंगे हाथ काबू कर लिया।

एसीबी रोहतक की टीम ने आरोपी सचिन के खिलाफ एसीबी थाने में केस दर्ज किया। एसीबी की टीम आरोपी सचिन से पूछताछ कर रही है। एसीबी प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरों में करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!