Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते का अंत, शादी के महज 5 महीने बाद तलाक का ऐलान

रैपर बादशाह के विवाहिक जीवन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी के 5 महीने बाद ही तलाक की घोषणा कर दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कपल के तलाक की पोस्ट देखते ही फैंस को काफी झटका लगा। इस कपल ने 2021 में डेटिंग शुरू की और इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए लेकिन कपल ने शादी का खुलासा जून महीनें में किया। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों ने सोमवार की रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर तलाक की बात कही। इस दौरान दोनों ने कहा कि तलाक का फैसला उन्होंने आपसी सहमति से लिया है। दोनों ने फैंस और मीडिया से कहा कि वह उनकी प्राइवेसी को बनाए रखें और किसी तरह के कोई अंदाजे न लगाए। गौरतलब है कि, रैपर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की खबरें पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं। ईशा रिखी ने बादशाह के साथ एक तस्वीर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, ‘हर तूफान एक सीख है’ और साथ में दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट में लिखा था कि, लंबे समय तक डर की वजह से चुप रही लेकिन अब वह आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं।  

बादशाह ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) चंडीगढ़ से पढ़ाई की उनका जन्म 19 नवंबर 1985 दिल्ली में हुआ। उनके पिता हरियाणा से और मां पंजाब से है। बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, जिसके बाद वे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए चंडीगढ़ में एक-दूसरे से मिले और करीब डेढ़ साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। इसके बाद 2017 में उनकी बेटी जेसिमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ और 2020 में दोनों का तलाक हो गया। जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। हालांकि, बादशाह और जैस्मिन मिलकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं।

बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि बादशाह और हानिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बादशाह ने हानिया आमिर के साथ अफेयर की खबरों को नकारते हुए उन्हें सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया था। इसके अलावा बादशाह का नाम पंजाबी सिंगर आस्था गिल से भी जोड़ा गया था। हालांकि, यह भी सिर्फ एक अफवाह निकली।

वहीं ईशा रिखी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पढ़ाई की है। वह एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं उनका जन्म 9 सितंबर 1993 में हुआ।

Exit mobile version