आज जिस तरह से e.d. को हथियार बना कर के मोदी-शाह ने माननीय अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार कराया है इससे उनकी खीज और तानाशाही दोनों खुलकर के सामने आ गई हैं. पूरे देश में एक ही व्यक्ति है जिससे य़े लोग भय खाते हैं वो अरविंद केजरीवाल जी हैं. जब य़े लोग उनकी लोकप्रियता, उनके काम, जनता का उनके प्रति प्यार, उनकी ईमानदारी का मुकाबला नहीं कर सके तो अपनी खीज मिटाने के लिए तानाशाही का नंगा नाच करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया. आज सारा देश देख रहा है के लोग किस तरह से निरंकुश हो गये हैं. किस तरह से गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयों,मंत्रियों और नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. E.d. c.bi. का दुरूपयोग कर के सरकारों को तोड़ा जा रहा है. M.P. और M.L.A. को तोड़ा जा रहा है. दूसरे राजनीतिक दलों को तोड़ कर अपने दल में शामिल या मर्ज किया जा रहा है. ये सब देश और देश के आम नागरिकों के लिए बहुत खतरनाक साबित होने वाला है. क्यूंकि कोई भी तानाशाह जब विपक्षी दलों या नेताओं को इस तरह से खत्म कर देता है तो फिर उसके बाद उसके निशाने पर देश का आम नागरिक होता है. फिर वो सनकी तानाशाह देश के आम नागरिकों पर अत्याचार शुरू करता है. दमन की चक्की में फिर वो आम लोगों को पीसता है. इसलिए देश आम नागरिकों को भी आज सोचना चाहिए इस तानाशाही का हर स्तर और हर माध्यम से खुलकर विरोध करना चाहिए. ताकि इस तानाशाही और अत्याचार से अपने आपको नहीं तो कम से कम अपने बच्चों को तो बचा पाएंगे.ये लोग देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. देश को बचाने देश के लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी आप सभी की भी है इसलिए मैं देश के आम लोगों से अपील करता हूँ लोकतंत्र को बचाने के आप सभी को भी आगे आना आना होगा. साथ आना होगा. देश को बचाएँ,लोकतंत्र को बचाएं अपने आपको अपनी नस्लों को बचाएं.
कृष्ण हुड्डा
लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करके तानाशाही का नंगा नाच कर रहे हैँ मोदी-शाह

