रोहतक में हुडा विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई का एक महीने का प्लान तैयार किया गया है। झज्जर रोड स्थित एक रुपया चौक के आसपास एरिया में जहां भी हुडा की जमीन पर अवैध कब्जे हैं, उनको हटवाने के लिए 2 मई से बुल्डोजर चलेगा।

इस बाबत सोमवार को हुडा प्रशासक कार्यालय में संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग ने बैठक कर संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। ग्रीन बेल्ट व सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटाने पर फोकस रहेगा। हुडा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में अवैध कब्जे हटाए जाने हैं, वहां के संंबंधित लोगों को पहले ही नोटिस कई बार दिए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक उनके द्वारा अवैध कब्जे हटाए नहीं गए हैं।

यहां चलेगा अवैध कब्जा हटाओ अभियान
एरिया दिन
सेक्टर-24-25 ग्रीन बेल्ट- 2 मई
सेक्टर-18, 18ए- 5 मई
सेक्टर-4 9 मई
सेक्टर-21- 14 मई
सेक्टर-13 मार्केट- 19 मई
सेक्टर-34-35 में डिवाइडिंग रोड 23 मई

कब्जे को स्वयं हटा लें, वरना कार्रवाई करेंगे
चंडीगढ़ मुख्यालय के आदेश पर हुडा विभाग की जमीन से हर हाल में अवैध कब्जे एक महीने के अंदर हटवाए जाएंगे। इसकी कार्य योजना तैयार करने के साथ ही कार्रवाई भी शुरू है। लिहाजा ग्रीन बेल्ट समेत जहां भी हुडा की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जे हैं, ऐसा करने वाले स्वयं हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-श्वेता सुहाग, संपदा अधिकारी हुडा विभाग।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!