नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गोहाना अड्डा के नजदीक बुस्टर के सामने सड़क के बीचो-बीच कूड़ा डलने बारे निरंतर शिकायत कार्यालय में प्राप्त हो रही थी, जिनके समाधान के लिए सयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार ने नगर निगम की टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोहाना रोड़ से माता दरवाजा की ओर जाने वाले रास्ते पर बुस्टर के सामने मुख्य सड़क पर स्थाई अतिक्रमण किया गया है तथा कूड़ा सड़क के बीच में डाला जाता है। जिस संदर्भ में कार्यकारी अभियंता नगर निगम को निर्देश दिए जा चुके है कि स्थाई अतिक्रमण को सड़क से हटाया जाये तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सुनिश्चित करें कि कूड़ा वहां पर न डले। वहां पर कल प्रातः के समय से ही निगम की टीम द्वारा कूड़ा डालने वालो के चालान किए जायेंगें तथा आस-पास में लगे सी.सी.टी.वी. के माध्यम से पहचान कर भी चालान करने के निर्देश दिए गए है ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार के बताया गया कि गोहाना रोड़ से माता दरवाजा की ओर जाने वाले रास्ते पर बुस्टर के सामने मुख्य सड़क अतिक्रमण पाया गया था तथा वहां पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी सीवर के मैंन हॉल को सड़क के लेवल में करने का कार्य किया जाना है ताकि सड़क पर आने-जाने पर अवरोधक उत्पन्न न हो। इस कार्य में दो से तीन दिन लगेंगें। नगर निगम के अधिकारियो द्वारा सम्बन्धित को अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए जा चुके है अन्यथा निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाया जायेगा।
मौका निरीक्षक के दौरान कार्यकारी अभियंता मंजीद दहिया, नगर अभियंत सत्यव्रत, भू-अधिकारी संदीप बत्तरा, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल व संदीप राठी आदि उपस्थित रहे।
