हरियाणा के फरीदाबाद में CIA पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की टीमें मौके पर छानबीन में लगी हैं। मुठभेड़ के बाद काबू दोनों बदमाश रेप के एक मामले में फरार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रात को 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि 2 बदमाश भूपानी थाना एरिया के टिकवाली मोड़ के पास हैं। इसके बाद सीआईए टीम मौके पर पहुंच गई।

वहां मौजूद 2 संदिग्ध युवकों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस से घिरा हुआ देख कर बदमाशों की ओर से पुलिस पर फायर किया गया। दोनों ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए तो एक गोली एक बदमाश के पांव में लगी।फरीदाबाद पुलिस ने गोली लगने के बाद घायल बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया। साथ ही भागने का प्रयास कर रहे उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों की पहचान मुकेश और राकेश उर्फ लक्की के तौर पर हुई है।

रेप के एक केस में पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। मौके से पुलिस को दोनों के पास से एक देसी कट्टा, गोलियों के दो खाली खोल बरामद हुए हैं। गोली लगने के बाद घायल मुकेश को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!