Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक हत्याकांड के बदमाशों का दिल्ली में एनकांउटरहिमांशु भाऊ गैंग के शूटर मोहित और भूमित को पुलिस ने किया घायल

रोहतक में हुई एक हत्या के दो आरोपियों की दिल्ली पुलिस से देर रात 1 बजे मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया. बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनपर गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नरेला इलाके में दो बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई. आरोपी बदमाशों ने हाल ही में रोहतक में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों शूटर हिमांशु भाऊ गैंग के हैं, जिन्होंने गैंगवार में इस वारदात को अंजाम दिया था.

बदमाशों के नाम मोहित और भूमित है. स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज को इन बदमाशों के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक ट्रैप नरेला इलाके में लगाया गया था. रात को जब दोनों बदमाश वहां आए तो उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को काबू करते हुए उनके पैर में गोली मारी. दोनों बदमाश अस्पताल में हैं, जिसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी.

रिटौली गांव में दो गैंग एक्टिव हैं. एक हिमांशु भाऊ गैंग और दूसरी अंकित उर्फ बाबा गैंग. दोनों के बीच पहले से ही दुश्मनी चल रही है. इसी झगड़े के चलते 1 जून को हिमांशु भाऊ गैंग ने अंकित बाबा के रिश्तेदार अनिल को गोली मार दी थी।हत्या में रेकी करते समेत पांच लोग शामिल थे. यह हत्या गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने अमेरिका से ही कराई थी. भाऊ ने सोशल मीडिया पर अनिल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और साथ नीरज फरीदपुरिया का भी नाम लिया था. इससे पहले मामले में तीन गिरफ्तारियां हुई थीं. अब दो और गिरफ्तारियां हुई हैं.

Exit mobile version