Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंचकूला के बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में एनकाउंटर, पुलिस की गोलीबारी में दो बदमाश घायल

बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे क्राइम ब्रांच-19 की टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

15 जून को पिंजौर स्थित एचएमटी के सामने से बलजिंद्र नाम के एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था। बदमाश उसे स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और उससे करीब 13 हजार रुपये की नकदी छीन ली। मामले में पिंजौर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे क्राइम ब्रांच-19 की टीम बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में आरोपियों की तलाश में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने आए 2 संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने टारगेट कर 2 गोलियां चलाईं।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इसमें एक- एक गोली भिवानी के अलाउदीनपुर निवासी योगेश और चरखी दादरी के पिचौपा गांव निवासी दीपेश नाम के बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को काबू कर लिया गया। फिल्हाल दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दीपेश चरखी दादरी के पिचौपा गांव का रहने वाला है।

HMT पिंजौर निवासी मनजिंदर सिंह पूर्ण चंद जवेलर्स के पास नौकरी करता है। 15 जून की शाम करीब साढे 5 बजे एचएमटी के पास ब्लैक स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर किडनैप कर लिया। चंडीमंदिर टोल पर जाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपए कैश निकाल लिए।

बलजिंदर के अनुसार, इसके बाद उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर उसके मबाइल से यूपीआई कराकर 1950 रुपए का तेल डलवा लिया। कुछ देर बाद आरोपी बरवाला अनाज मंडी के फेंककर फरार हो गए।

Exit mobile version