सोनीपत में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इसमें कुख्यात भाऊ गैंग के तीन कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से मारे गए हैं। वहीं दिल्ली क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर अरूण को भी गोली लगी है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के शवों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पहचान आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना के तौर पर हुई है। हिसार में व्यापारियों से मांगी गइ्र फिरोती में इनका लिंक बताया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर लाखों रुपए का इनाम रखा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ की पुलिस टीम का सामना बदमाशों से खरखौदा क्षेत्र में छिनौली रोड पर हुआ है। यहां दोनों तरफ गोलियां चली, जिसमें पुलिस ने तीनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को 5 आधुनिक पिस्टल बरामद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने हिसार के कई व्यापारियों से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
