Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रात 12:15 बजे पुलिस व दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,आरोपी PGI ट्रोमा सेंटर में भर्ती

रोहतक में सोमवार देर रात करीब एक बजे आउटर बाइपास गोहाना जींद रोड पर बाइक सवार बदमाशों व सीआईए-2 के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान पूरण निवासी गांव पोलंगी व अमन निवासी गांव खरैंटी के रूप में हुई। आरोपियों ने 20 मई को महम बस स्टैंड के पास सोमबीर के शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन को गोली मारने का प्रयास किया था और सेल्समैन को धमकी भी दी थी। दोनों घायलों का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस वांछित अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गोहाना जींद रोड पर दो बदमाश बाइक से शहर की तरफ आ रहे है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी अमन पर 3 से 4 केस दर्ज है, जबकि पूरण पर 2 केस दर्ज है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि किसी गैंग के साथ इनका संबंध तो नहीं है।

पुलिस व बदमाशों के बीच रात करीब 1 बजे के आसपास मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब 15 मिनट तक 9 से 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद बदमाशों के पैर में गोली मारकर काबू किया। दोनों घायलों का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर है।

सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उनका किसी गैंग के साथ संबंध है या नहीं, यह जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version